फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से आज मिलेंगी

Fri, 05 Aug 2022 08:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, टीएमसी प्रमुख शनिवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में गैर-कांग्रेसी विपक्षी नेताओं के साथ कुछ राजनीतिक मामलों पर चर्चा कर सकती हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार दोपहर नई दिल्ली यात्रा पर कोलकाता से रवाना हुईं। इसके कुछ घंटे बाद सीएम दिल्ली पहुंचीं। यह दौरा चार दिन तक चलेगा। इस दौरान वे कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं से मिल सकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सात अगस्त को हो सकती है।  ममता शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ममता राज्य के बकाया जीएसटी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पहुंचते ही ममता पार्टी के सांसदों से मिलीं और संसद सत्र की पूरी जानकारी ली। उन्होंने साथ ही 2024 आम चुनावों का रोडमैप पर भी चर्चा की। उन्होंने सांसदों से पश्चिम बंगाल के सात नए जिलों के नामों पर भी सुझाव मांगे। उसके बाद सात अगस्त को ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रवास के दौरान ममता विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। ऐसा अनुमान है कि ममता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, टीएमसी प्रमुख शनिवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में गैर-कांग्रेसी विपक्षी नेताओं के साथ कुछ राजनीतिक मामलों पर चर्चा कर सकती हैं। बनर्जी के सोमवार को कोलकाता लौटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें