एनआरसी के विरोध पर विहिप ने ममता को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके बयान से देश की सुरक्षा को खतरा है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में बंगाल ‘लव जिहाद’ का गढ़ बन गया है।
उन्होंने ममता बनर्जी से अपील की वह राज्य में एनआरसी का विरोध न करे, क्योंकि देश की सुरक्षा और मुस्लिम घुसपैठियों को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण राज्य में हिंदू समाज की स्थिति अत्यधिक खतरनाक हो गई है।
उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री का सार्वजनिक तौर पर दिया गया बयान जिसमें वह लोगों को उनके व्यक्तिगत दस्तावेजों को खोने के बारे में नजदीकी पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करने के लिए कह रही हैं। यह बयान बहुत ही आश्चर्यजनक है। यह दर्शाता है कि भले ही एक दस्तावेज खोया न हो, मगर एफआईआर दर्ज की जा सकती है। इसका फायदा घुसपैठियों को होगा।