फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कर घटाने की मांग की

Mon, 05 Jul 2021 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर जो कर लिया जाता है उसको कम किया जाए।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर जो कर लिया जाता है उसको कम किया जाए। साथ ही सीएम ममता ने पीएम मोदी को देश में बढ़ती महंगाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

विज्ञापन


सीएम ममता ने पत्र में आगे लिखा कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत सौ के आंकड़े को पार कर चुकी है। 4 मई 2021 के बाद से आपकी सरकार ने आठ बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया है। जून महीने में छह बार और एक सप्ताह में चार बार कीमतों को बढ़ाया गया है, ये चौंकाने वाले आंकड़े है। इस बढ़ोतरी ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें