फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP-RSS पर ममता का जोरदार हमला, क्या भगवान राम के हाथ में बंदूक देखी है?

Mon, 26 Mar 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में रामनवमी की एक रैली के दौरान दो गुटों में झड़प में एक शख्स की मौत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और संघ पर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन


दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रशासनिक बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा 'क्या आपने कभी भगवान राम को बंदूक और तलवार के साथ देखा है? लेकिन बदमाशों का एक संगठन राम के नाम को खराब कर रहा है। क्या इस तरह की गुंडागर्दी पर प्रशासन को झुकना चाहिए।'

बता दें कि रामनवमी के मौके पर राज्य के पुरुलिया में बजरंग दल के सदस्यों ने एक रैली के दौरान तलवारें लहराईं थी। जबकि उन्हें हथियारों से लैस रैली निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि बंगाल के ‘हिंदुओं को एकजुट’ करने की पहल के तहत ही यह रैलियां निकाली गईं। कई जगहों पर रामनवमी के मौके पर हथियार लेकर जुलूस निकाले गए। इन जुलूस और रैलियों पर टीएमसी नेताओं ने कहा कि इसमें कई बच्चों को हथियारों के साथ देखा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें