फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायवाली दीदी: चंडी पाठ के बाद ममता को याद आई चाय की चुस्की, खुद छानी और लोगों को बांटी

Tue, 09 Mar 2021 07:43 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
विज्ञापन
चाय बनातीं ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने चुनावी रणक्षेत्र नंदीग्राम पहुंच चुकी हैं और अगले तीन दिन यहीं बिताने वाली हैं। इस दौरान दीदी ने नंदीग्राम में रैली कर लोगों को संबोधित किया और भाजपा पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने मंच पर चंडी पाठ पढ़ा और उसके बाद एक टी-स्टॉल पर खुद चाय बनाई। साथ ही, लोगों को बांटी। माना जा रहा है कि ममता अब चाय की चुस्की के माध्यम से लोगों के करीब जाने की कोशिश कर रही हैं। 

विज्ञापन

2019 में भी परोसी थी चाय

गौर करने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर चाय नहीं बनाई। दरअसल, 21 अगस्त 2019 के दौरान ममता बनर्जी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर गई थीं। उस दौरान वह दीघा के पास स्थित एक गांव दत्तापुर में चाय की दुकान पर पहुंची और खुद ही चाय बनाई। उस वक्त दीदी ने कहा था कि कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। अच्छी चाय बनाना और परोसना भी इनमें से एक है। 
 

 

'आप चाहेंगे तो नंदीग्राम से नहीं लड़ूंगी'

चाय बनाने से पहले ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम आंदोलन के दौरान मुझ पर काफी अत्याचार हुए। मुझे नंदीग्राम आने से रोका गया, लेकिन अत्याचार के बावजूद मैं रास्ते से नहीं हटी। मैं नंदीग्राम के आंदोलन को पूरे बंगाल में ले गई। आपने मुझे स्वीकारा, इसलिए मैं नंदीग्राम आई। सिंगूर के बाद नंदीग्राम का ही आंदोलन हुआ। मैंने पहले से ही सोच रखा था कि नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ूंगी। जब आप कहेंगे, तभी नामांकन दाखिल करूंगी। मैं बंगाल की बेटी हूं, बाहरी कैसे हो सकती हूं। आप नहीं चाहेंगे तो मैं नंदीग्राम से नहीं लड़ूंगी। 


विज्ञापन

मंच पर किया चंडी पाठ

रैली में भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने चंडी पाठ भी किया। उन्होंने नंदीग्राम में मंच पर कई मंत्रों का उच्चारण किया। साथ ही, लोगों से 'खेला होबे' का नारा भी लगवाया। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हिंदू हूं। मुझे हिंदुत्व न सिखाएं और न ही मेरे साथ हिंदुत्व कार्ड खेलें। हम हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें