उन्होंने कहा, त्रिपुरा में हमारे कार्यक्रम में रोका गया है। क्या यह लोकतंत्र है? वे देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। मोदी सरकार को प्लास्टर करने की जरूरत है। अब हमें काम शुरू करना है। सरकार पेगासस के जरिए जासूसी करा रही है। जासूसी के लिए पैसे खर्च कर रही है। इसमें मंत्रियों और जजों के नंबर डाले जा रहे हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में देश ने गंगा में तैरती लाशें देखी हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते बहुत से लोगों की मौत हुई है और सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार से सिर्फ बयानबाजी कर रही है। केंद्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की भी कोई तैयारी नहीं की है।
बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कुछ सदस्य मानवाधिकार संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने गलत रिपोर्ट डाली है। मतदान के बाद कोई हिंसा नहीं हुई। मतदान से ठीक पहले वे हम पर कैसे दबाव बना रहे हैं, हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि अब जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं करते तब तक 'खेला होबे'। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को खेला दिवस मनाएंगे।
ममता बनर्जी ने कहा, 'देश की स्थिति बेहद खराब है। मोदी जी बुरा मत मानिए, मैं आपकी व्यक्तिगत आलोचना नहीं कर रही, लेकिन आप करते हैं। आपको सिर्फ अपनी पार्टी की ही चिंता है, जबकि हम पूरे देश के विकास में यकीन रखते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने गुजरात मॉडल को भी खारिज कर दिया और कहा कि गुजरात नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल स्टेट मॉडल है।