फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ममता ने की गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग, कहा- वादा पूरा नहीं कर रही भाजपा

Tue, 07 Jan 2025 12:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गंगासागर मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर वादा नहीं पूरा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने गंगासागर के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय मेला बनाने की हमारी मांग पर ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार से गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए पुल बनाने का वादा पूरा नहीं किया। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि हमने गंगासागर के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय मेला बनाने की हमारी मांग पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ मेला के लिए केंद्र सरकार हजारों करोड़ रुपये देती है, जबकि गंगासागर मेले के लिए मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी का आरोप
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने तीर्थयात्रियों को सागर द्वीप तक पहुंचने में सहूलियत देने के लिए पुल बनाने का वादा किया था, लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। ममता बनर्जी ने कहा कि अब उनकी सरकार खुद ही पुल बनाने की योजना बना रही है और इसके लिए सर्वेक्षण और टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पुल बनाने में तीन से चार साल का समय लगेगा और इसकी लागत करीब 1,500 करोड़ रुपये होगी। साथ ही बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने गंगासागर मेले के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया है और वहां एक हेलीपैड भी तैयार किया है। इसके अलावा, उन्होंने कपिल मुनि आश्रम के पुजारी से अनुरोध किया कि वह समुद्र को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कंक्रीट संरचनाओं का निर्माण करें। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव को दिया निर्देश
अपने बयान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे ये भी कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि गोसाबा और पाथरप्रतिमा के लिए अलग उप-विभाग बनाए जाएं, जिससे इन इलाकों के लोगों को सरकारी काम में आसानी हो सके।

गंगासागर मेला पर एक नजर
बता दें कि हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के गंगासागर पर स्थित कापिलमुनि के आश्रम में लगने वाला गंगासागर मेला हिंदू धर्म का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यह मेला तिथी के अनुसार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें