फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने तोड़ी मर्यादा, ममता पर दिया अपमानजनक बयान

Fri, 08 Feb 2019 05:00 PM IST
अभिषेक त्यागी भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आधुनिक जमाने की ‘झांसी की रानी’ बताए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह एक ‘राक्षसी’ हैं जिसने राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि तृणमूल प्रमुख की तुलना झांसी की रानी के साथ नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करना बहादुर रानी का अपमान होगा।

विज्ञापन



सिंह ने बनर्जी को राक्षसी बताते हुए कहा, यह झांसी की रानी का अपमान करने जैसा है। अपने खिलाफ बोलने वालों की हत्या करने वाली झांसी की रानी या पद्मावती नहीं हो सकती। उन्होंने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। सिंह ने कहा कि बनर्जी के पास इन औरतों के जैसा बनने की शक्ति नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करने वाला व्यक्ति, ऐसी शख्स जो भारत को तोड़ने की बात करती है एवं हिंदुओं को रोकती है, वह झांसी की रानी नहीं हो सकती जिन्होंने देश को एकजुट करने का प्रयास किया था।  
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के नेता दिनेश त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को बनर्जी को आज की झांसी की रानी कहा था और भाजपा सरकार को आगाह किया था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को हमलों से पराजित नहीं किया जा सकता क्योंकि लोग उनकी पार्टी के साथ हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें