फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलांग पहुंचे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, सीबीआई के सामने होंगे पेश

Fri, 08 Feb 2019 04:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार शिलांग सीबीआई के दफ्तर पहुंच गए हैं। वहां वो सीबीआई के सवालों के जवाब देंगे। राजीव कुमार से सीबीआई सारदा चिटफंड घोटाले के बारे में पूछताछ करेगाी। सीबीआई ने राजीव कुमार को नौ फरवरी को शिलांग हाजिर होने के लिए कहा था। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था।  अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार से इसलिए पूछताछ करना चाहती है कि वह सारदा एवं अन्य पोंजी घोटाला मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख थे। राजीव कुमार सहित कुछ हाई प्रोफाइल संदिग्धों से पूछताछ के दौरान अतिरिक्त श्रम बल मुहैया कराने के लिए सीबीआई ने दिल्ली, भोपाल और लखनऊ इकाई के दस अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता भेजा है। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि नई दिल्ली में विशेष इकाई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस. गुसिन्हा के साथ अतिरिक्त एसपी वी एम मित्तल, सुरेन्द्र कुमार मलिक, चंदर दीप, उपाधीक्षक अतुल हजेला, आलोक कुमार शाही और पी के श्रीवास्तव, निरीक्षक हरिशंकर चांद, रितेश दानही और सुरजीत दास कोलकाता में तैनात होंगे।

इसमें बताया गया कि ये अधिकारी अस्थायी रूप से सीबीआई ईओ-चार, कोलकाता में पदस्थ होंगे। उन्हें शुक्रवार तक कोलकाता पहुंचने के लिए कहा गया है और अस्थायी तौर पर वे 20 फरवरी तक वहां रहेंगे। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को निर्देश दिया कि वह सीबीआई के समक्ष पेश हों और जांच में पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें