फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से आज मिलेंगी ममता, पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक मामलों पर करेंगे चर्चा

Wed, 18 Sep 2019 06:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

केंद्र सरकार से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रस्तावित बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और यह ऐसे समय में हो रही है, जब तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पोंजी घोटाला मामले में सीबीआई जांच के घेरे में हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की कट्टर आलोचक ममता लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में 18 सीट जीतने से पहले ही नाराज थीं।

भाजपा द्वारा टीएमसी में सेंध लगाने से ममता बनर्जी की नाराजगी और बढ़ गई है। दोनों नेताओं के बीच हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि पिछले कई महीनों से न तो ममता और न ही उनके कोई मंत्री केंद्र सरकार की किसी बैठक में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करेंगे। बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक के लिए पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा था। पिछली बार दोनों नेता 25 मई, 2018 को शांति निकेतन में दीक्षांत समारोह में मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें