पिछले साल 32 लाख एटीएम कार्ड अचानक हुए थी बंद, ये निकली वजहकरने की बड़ी वजह का पता चल गया है। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया(एनपीसीआई) ने ऑडिट कर इस बारे में पता लगया है। पता चला है कि इसकी वजह हिताची के एटीएम पेटीएम नेटवर्क का मालवेयर से प्रभावित होना था।
एनपीसीआई के अनुसार इस साइबर हमले से 600 से ज्यादा ग्राहकों को 1.3 करोड़ की चपत लगी थी। साथ ही मालवेयर की वजह से कई टॉप बैंकों के ग्राहकों के डेबिट कार्ड की सूचनाएं भी प्रभावित हुई थी।
हिताची पेमेंट सर्विसेज के मेनेजिंग डायरेक्टर लोनी एंटनी ने बताया कि हमें 2016 के मध्य में ही इस बारे में पता चल गया था जिसके बाद हमने आरबीआई, बैंकों और एनपीसीआई को इस बारे में सूचित कर दिया था ताकि मालवेयर की वजह से डेटा न चुराया जा सके।