फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की हार पर बोले खड़गे- खुद को भगवान समझने वाले योगी को अहंकार पड़ा भारी

Wed, 14 Mar 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उपचुनावों में भाजपा की करारी हार पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'सीएम अपने आप को भगवान का अवतार समझ रहे थे और लोग उनके पैर छूते थे। वहीं डिप्टी सीएम मौर्य तो अपने आप को ये समझते हैं कि चंद्रगुप्त मौर्य के बाद मैं ही मौर्य हूं। अंहकार की बात करोगे तो उसका नतीजा ये ही होगा।'

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हरा दिया है।
विज्ञापन


फूलपुर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट थी। वहीं गोरखपुर में भी बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां सपा के प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की है, बस थोड़ी ही देर में इसकी औपचारिक घोषणा होने वाली है। बता दें कि गोरखपुर व फूलपुर सीटों पर बसपा ने सपा को समर्थन दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें