फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Party Meeting: खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, मौजूदा सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा

Wed, 14 Dec 2022 06:34 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को संसद में भारत-चीन सैनिकों के बीच तवांग में हुई झड़प का मुद्दा छाया रहा। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे। खरगे की ओर से बुलाई गई बैठक में सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जारी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संसद के शीतकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सरकार कई अहम बिलों को इस सत्र में पारित कराना चाहती है। 

विज्ञापन


मंगलवार को संसद में भारत-चीन सैनिकों के बीच तवांग में हुई झड़प का मुद्दा छाया रहा। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे। भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में सरकार की तरफ से बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने यथास्थिति बदलने का चीनी सैनिकों की कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

इसके अलावा एक संसदीय समिति ने मंगलवार को राज्यसभा में सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में बहुत कम संख्या में महिलाओं की भर्ती पर निराशा जताई। साथ ही इस समिति ने सीमा चौकियों पर अनुकूल माहौल बनाने के लिए कार्रवाई की मांग की है जिससे कि सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें