फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget: मालदीव ने चुकाई तनाव की कीमत, भारत ने विकास सहायता राशि में की 48 फीसदी कटौती; भूटान को सबसे ज्यादा

Thu, 25 Jul 2024 05:43 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मालदीव को बजटीय विकास सहायता आवंटन में भारत ने 42 फीसदी की कटौती की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल के 770 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल मालदीव के विकास सहायता मद में सिर्फ 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
विज्ञापन
मालदीव के राष्ट्रपति और पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के साथ हाल के दिनों में जारी तनाव की कीमत मालदीव को बजटीय विकास सहायता आवंटन में कटौती के रूप में चुकानी पड़ी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल के 770 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल मालदीव के विकास सहायता मद में सिर्फ 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। यह पिछली बार के मुकाबले सिर्फ 52 फीसदी है यानी मालदीव की मदद में 48 फीसदी कटौती कर दी गई। वहीं भूटान के लिए इस बार 2,068 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा हिस्सा आवंटित किया गया, जो पिछले साल 2,398 करोड़ रुपये था। भूटान के बाद सबसे अधिक 700 करोड़ रुपये नेपाल के लिए रखे गए है। वित्त मंत्री ने संकटग्रस्त श्रीलंका के लिए बजटीय विकास सहायता पिछली बार के 60 करोड़ रुपये से बढ़ाकर इस बार 245 करोड़ कर दी है।
विज्ञापन


चाबहार बंदरगाह के लिए आवंटन भी 100 करोड़ रुपये पर बरकरार रखा गया है, जो ईरान के साथ कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर भारत के फोकस को रेखांकित करता है।

अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत के विशेष संबंधों को जारी रखते हुए, उस देश के लिए 200 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता निर्धारित की गई है। 2023-24 में अफगानिस्तान के लिए परिव्यय 220 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें