फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पश्चिम बंगाल: अमित शाह की हेलिकॉप्टर लैंडिंग को मिली इजाजत, कल करेंगे रैली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा Published by: रचना शर्मा Updated Mon, 21 Jan 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल के मालदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हेलिकॉप्टर लैंडिंग को इजाजत मिल गई है। यहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 22 जनवरी को उनकी रैली होगी।



 




बता दें हाल ही में शाह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से स्वाइन फ्लू का इलाज कराने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। वह अपनी रैली के लिए पहले कोलकाता और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से मालदा जाएंगे। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे। 


मालदा जिला प्रशासन ने इजाजत देते हुए कहा है कि हेलिकॉप्टर की लैंडिंग  मालदा के होटल गोल्डन पार्क के सामने वाले स्थान पर सकते हैं। ये वही स्थान है जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर लैंड होता है।

 

जब हेलिकॉर्टर के लिए भाजपा को इजाजत नहीं मिली थी तो भाजपा ने बीएसएफ से मदद मांगी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि बीएसएफ का आर्मी बेस जिले की सीमा के पास बांग्लादेश से सटा हुआ है। इसी स्थान पर भाजपा ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए इजाजत मांगी थी।

 

इससे पहले अमित शाह के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग को इजाजत नहीं मिली थी। उन्हें मालदा के अडिश्नल डीएम ने इसकी इजाजत नहीं दी। उनकी ओर से आए खत में कहा गया था, "मालदा एयरपोर्ट पर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। चारों और मिट्टी और बाकी सामान पड़ा है। हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट उपयुक्त नहीं है। इजाजत मिलना मुमकिन नहीं है।"


इसके बाद मालदा भाजपा के जनरल सेक्रेटरी की ओर से मालदा डीएम को कहा गया, "मालदा एयरपोर्ट को पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आपका कहना है कि सुरक्षित लैंडिंग के लिए मालदा एयरपोर्ट उपयुक्त नहीं है, तो आप पश्चिम बंगाल सरकार के हेलिकॉप्टर को कैसे इजाजत दे सकते हैं?" भाजपा की ओर से ऐसा कहे जाने के बाद इजाजत मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next