फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhubaneswar: मलयेशिया के मशहूर भरतनाट्यम गुरु गणेशन सांस्कृतिक समारोह में नृत्य करने के बाद मंच पर गिरे, मौत

Sat, 10 Jun 2023 01:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्री गणेशन ने नृत्य किया और बाद में दीपक जलाते समय मंच पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Sri Ganesan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया के प्रमुख भरतनाट्यम वादक श्री गणेशन शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सांस्कृतिक समारोह में नृत्य करने के बाद मंच पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री गणेशन मलयेशियाई नागरिक थे। वह कुआलालंपुर स्थित श्री गणेशालय के निदेशक भी थे। गणेशन भुवनेश्वर के भंजा कला मंडप में तीन दिवसीय देवदासी नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सांस्कृतिक संगठन के कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाना था। शुक्रवार को कार्यक्रम का आखिरी दिन था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 60 साल के श्री गणेशन ने नृत्य किया और बाद में दीपक जलाते समय मंच पर गिर पड़े। एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें तुरंत भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैपिटल अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि श्री गणेशन की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हो सकती है। शनिवार सुबह उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

उत्सव के आयोजक जगबंधु जेना ने कहा कि श्री गणेशन पूरी तरह स्वास्थ्य थे और उन्होंने शुक्रवार की शाम गीत गोविंद पर आधारित भरतनाट्यम का पाठ किया। दुर्भाग्य से मंच पर दीपक जलाते समय वह गिर पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें