बैजू संतोष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और उनकी कार को पुलिसने हिरासत में रख लिया।
केरल में मलयालम फिल्म अभिनेता बैजू संतोष को शराब के नशे में लापरवाही से कार चलाने और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यह घटना कौडियार-वेल्लायमबलम रोड पर रात के करीब 11:45 बजे घटी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैजू संतोष को हिरासत में ले लिया और देर रात साढ़े 12 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बैजू संतोष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और उनकी कार को पुलिसने हिरासत में रख लिया। इस हादसे में दो पहिया पर सवार व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई। उन्होंने पुलिस में अभिनेता के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।