फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई, भागवत ने मंदिर में की पूजा

Thu, 14 Jan 2021 12:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
मकर संक्रांति 2021 और पोंगल 2021 - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण में आज मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई तरह के त्योहार मनाए जा रहे हैं। वहीं जलीकट्टू का भी कार्यक्रम होना है। त्योहारों के बीच कई राजनीतिक घटनाक्रम भी होने हैं जो भविष्य में होने वाले चुनाव में अपनी छाप छोड़ेंगे। इसी कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत त्योहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने दी मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।'
 

पोंगल की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, 'सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह त्योहार तमिल संस्कृति का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।'
विज्ञापन


इसी कड़ी में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तमिलनाडु में हैं। वे यहां पोंगल त्योहार के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने यहां चेन्नई के पोन्नियमनमेडु में श्री कादुम्बडी चिन्नम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की और पोंगल के जश्न में शामिल हुए।
 

शाम को पोंगल के जश्न में शामिल होंगे जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जोपी नड्डा गुरुवार शाम को पोंगल के मौके पर चेन्नई में होंगे। वे यहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि तमिलनाडु में वर्तमान में एआईएडीएमके की सरकार है। राज्य सरकार पोंगल के मौके पर लोगों को कई तरह के तोहफे दे रही है। सरकार द्वारा लोगों को 2500 रुपये, गन्ना, शर्ट, साड़ी समेत अन्य कुछ तोहफे दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Pongal 2021 in India: पोंगल पर्व आज से शुरू, जानें इस पर्व का महत्व और परंपराएं
विज्ञापन


जलीकट्टू खेल देखेंगे राहुल गांधी
तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में सियासी हलचलें बढ़ने लगी हैं। यही कारण है कि राज्य के सबसे बड़े त्योहार पोंगल के मौके पर राजनीतिक दलों का जमावड़ा लगा है। विदेश यात्रा से लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मदुरै में होंगे। जहां वे जलीकट्टू का खेल देखेंगे। इस खेल का आयोजन किसानों द्वारा किया जाता है। ऐसे में राहुल एक राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें