फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को लिखा पत्र, महिला डॉक्टर की हत्या की CBI जांच की मांग

Sun, 11 Aug 2024 04:45 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भेजा है। उन्होंने कोलकाता के अस्पताल में हुए नृशंस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। शुक्रवार को आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर का शव मिला था। 

विज्ञापन
सुकांत मजूमदार और जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की मौत के बाद राजनीति गरमाई हुई है। अब पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में इस नृशंस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


सुकांत मजूमदार ने की सीबीआई जांच की मांग 
आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को महिला डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला डॉक्टर की हत्या करने से पहले उनका यौन उत्पीड़न किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भेजे गए पत्र में सुकांत मजूमदार ने लिखा, ‘मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित न्याय की आवश्यकता है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अपराधियों को सख्त सजा देने के लिए और जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी सौंपी जाए।’

सुरक्षा मानकों को मजबूत करने पर दिया जोर
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, ‘इस घोर अपराध से इस बात का संकेत दिया है कि देशभर में राज्य सरकारों द्वारा संचालित अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की आवश्यकता है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजें। इससे मामले की जांच सही ढंग से होगी और उपयुक्त कदम उठाए जा सकेंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का भी काम किया जाए।’
विज्ञापन


‘महिला डॉक्टर की हत्या से लगा गहरा सदमा’
सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि महिला डॉक्टर की हत्या के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को गहरा सदमा लगा है। इसलिए, आरजी कर अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग करने की आवश्यकता है। सुकांत मजूमदार ने अपने पत्र में लिखा, ‘मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुरोध करता हूं कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को एक सुरक्षित माहौल में काम करने के लिए राज्य सरकार का सहयोग करें।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें