फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में घर से भारी मात्रा में बारूद और सॉकेट बम बरामद, अपने दो बेटे सहित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2022 02:07 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर इलाके में एक घर से आज बड़ी मात्रा में बारूद, सॉकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काशीपुर इलाके में एक घर से आज बड़ी मात्रा में बारूद, सॉकेट बम और आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी की। इस दौरान घर के मालिक और उसके बेटे दो लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


15 किलो गन पाउडर, पांच सॉकेट बम, एक कारतूस समेत कई विस्फोटक पदार्थ बरामद
काशीपुर पुलिस स्टेशन के नातापुकुर इलाके में नबीरुल मोल्ला के घर से हमने 15 किलो गन पाउडर, पांच सॉकेट बम, एक कारतूस, एक सिंगल बैरल गन, सॉकेट बम बनाने के लिए धातु के 17 खाली कंटेनर, एक सेमी-फिनिश्ड गन जब्त की है। अधिकारी ने कहा। मोल्ला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें