फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद पर निकला बातचीत का रास्ता, नाथुला में होगी फ्लैग लेवल की मीटिंग

Fri, 11 Aug 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर नाथुला में आज दोनों देश फ्लैग लेवल की मीटिंग करेंगे। टीवी रिपोर्स के मुताबिक इस मीटिंग में मेजर-जनरल स्तर की बातचीत होगी। बता दें कि पिछले हफ्ते भी दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत हुई थी। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना डोकलाम में विवादित स्थल से  100 मीटर पीछे हटने को तैयार हो गई है। जबकि भारत अभी भी उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अड़ा हुआ है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने पीछे हटने की खबरों का खंडन किया। 

इससे पहले रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में कहा था कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के मोर्चे पर पैदा किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमने 1962 की लड़ाई से सबक सीखा है। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भी बोला। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि 1948 में कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के पास गया था उसे वापस ले लिया जाए। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यसभा में विशेष बहस के दौरान जेटली ने कहा कि पिछले कुछ दशकों के भारत ने कई चुनौतियों का सामना किया है और हम कह सकते हैं कि देश इससे जूझ कर और मजबूत हुआ है।

हमने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध से यही सबक सीखा है कि देश की सेना को अपने दम पर सक्षम होना होगा क्योंकि आज भी हमें अपने पड़ोसियों से चुनौतियों का सामना कर रहे  हैं। उन्होंने कहा कि 1962 की तुलना में 1965 और 1971 में हमारी सेना ज्यादा मजबूत थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें