सार
मिजोरम के लांगतलाई जिले में असम राइफल्स ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हथियारों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 22 एयर कार्बाइन, विदेशी मिनिएचर राइफल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए। मामला जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया।
असम राइफल्स ने मिजोरम के लांगतलाई जिले के चामदुर पी गांव में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक .22 एयर कार्बाइन, एक .22 सिंगल बैरल मिनिएचर राइफल (विदेशी निर्मित), दो .22 मैगजीन और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए।