फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा रेल हादसा, इलाहाबाद के नजदीक एक ही ट्रैक पर दौड़ीं तीन ट्रेनें

Tue, 26 Sep 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मंगलवार को देश एक बड़ी रेल दुर्घटना का गवाह बनने से उस वक्त बच गया, जब तीन ट्रेनें एक ही ट्रैक पर दौड़ने लगीं। ये भाग्य ही था कि इस बड़ी चूक की जानकारी समय रहते हो गई और भारतीय रेलवे हरकत में आ गया।
विज्ञापन


दरअसल इलाहाबाद के पास दूरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, और महाबोधि एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर आ गई। लगातार रेल दुर्घटनाओं के बाद आलोचनाओं का शिकार हो रहे रेल मंत्रालय के लिए एक राहत की खबर थी।  Major accident averted after Duronto Express,Hatia-Anand Vihar Express and Mahabodhi Express were on the same railway track near Allahabad pic.twitter.com/DuD7JyV5oB — ANI UP (@ANINewsUP) September 26, 2017 पिछले एक महीने में रेलवे ने तीन बड़े रेल हादसे देखे हैं। 7 सितम्बर को यूपी के सोनभद्र में एक रेल हादसा सामने आया जहां शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं 29 अगस्त को महाराष्ट्र के टिटवाला में भी एक रेल हादसा हुआ, जहां नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे।
विज्ञापन


23 अगस्त को औरेया में एक रेल हादसा हुआ जहां कैफियत एक्सप्रेस भी दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं 19 अगस्त को भी मुजफ्फरनगर के खतौली में उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें 26 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें