फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majeed Memon: एनसीपी छोड़ने के बाद टीएमसी में शामिल हुए माजिद मेमन, डेरेक ओ ब्रायन ने किया स्वागत

Wed, 14 Dec 2022 02:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेमन ने नवंबर में एनसीपी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट में पार्टी के प्रमुख शरद पवार का आभार भी व्यक्त किया था। 
विज्ञापन
टीएमसी की सदस्यता ग्रहण करते माजिद मेमन (दाएं से), साथ में सौगत रॉय और डेरेक ओ ब्रायन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से सांसद रह चुके माजिद मेमन ने पार्टी छोड़ने के एक महीने बाद ही तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली है। मेमन दिल्ली में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सौगत रॉय की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेमन ने नवंबर में एनसीपी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट में पार्टी के प्रमुख शरद पवार का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी से अलग होने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'एनसीपी के साथ मेरे 16 वर्षों के दौरान मुझे सम्मान और अमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए एनसीपी प्रमुख माननीय शरद पवार जी का आभार। व्यक्तिगत कारणों से मैं तत्काल प्रभाव से एनसीपी का सदस्य बनना बंद करता हूं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा पवार साहब और पार्टी के साथ हैं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें