फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahua Moitra: धरने के दौरान चिकन खाने के आरोप पर महुआ का पलटवार, स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना कही यह बात

Fri, 29 Jul 2022 04:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठकर चिकन खाकर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, "सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करना तो दूर देश की महान हस्तियों का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है।"
विज्ञापन
संसद परिसर में महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप लगाने को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


बता दें कि संसद परिसर में 24 सांसदों के निलंबन के खिलाफ धरना चल रहा है। इन 24 सांसदों में 20 राज्यसभा और 4 कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शामिल हैं। 

मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम लिए बगैर निशाना साधा। हाल ही में कांग्रेस ने ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गोवा में एक अवैध बार चलाने का आरोप लगाया है। 

मोइत्रा ने ट्वीट किया, "भाजपा ने भाड़े पर मददगार बुलाया ताकि निलंबित सांसदों ने क्या खाया, उस पर कमेंट किया जा सके। सिली सोल्स (मूर्ख आत्माएं), क्या आप ये नहीं जानते कि आपेक स्वामी जीभ और गाल दोनों की सेवा करते हैं।" 
विज्ञापन


'सिली सोल्स' उस स्थान का नाम है जिसे ईरानी की बेटी के नाम के साथ जोड़ा जा रहा है। 

इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठकर चिकन खाकर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। 

उन्होंने कहा था, "सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करना तो दूर देश की महान हस्तियों का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है।"

टीएमसी ने बुधवार को विरोध कर रहे सांसदों को तंदूरी चिकन और गुरुवार को फिश फ्राई परोसा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस नेताओं ने कोई मांसाहारी भोजन किया या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें