फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavir Jayanti: कार्यक्रम में बोले PM मोदी- चुनावी भागदौड़ के बीच यहां आना मन को बहुत शांति दे रहा है

Sun, 21 Apr 2024 11:44 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 2550 वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की एक मात्र सबसे पुरानी और जीवित सभ्यता है।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 2550 वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे। इस अवसर पर वे एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। 
विज्ञापन


आज 21 अप्रैल को महावीर जयंती है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 2550 वां भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। सभी जैन संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैन धर्म अहिंसा, सता, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों का पालन कर दुनिया को अलग संदेश दे रहे हैं।
 
चुनावी भागदौड़ में यहां आना मन को दे रहा शांति
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की एक मात्र सबसे पुरानी और जीवित सभ्यता है। साथ ही मानवता का सुरक्षित ठिकाना है। भारत ही है जो स्व की नहीं सर्वस्व की भावना रखता है। उन्होंने कहा कि चुनावी भागदौड़ के बीच इस कार्यक्रम में आना मन को बहुत शांति देने वाला है।  
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट कर दी थी कार्यक्रम की जानकारी
सोमवार को पीएम मोदी ने एक एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि आज सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 2550 वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सवे का उद्घाटन करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें