फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंसिल से 1931 में बनाए बापू के दुर्लभ चित्र की होगी नीलामी

Tue, 04 Jul 2017 04:40 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
mahatma gandhi
विज्ञापन
महात्मा गांधी का साल 1931 में पेंसिल से बनाया गया दुर्लभ चित्र लंदन के सॉथबी नीलामी सेंटर में बिकने को तैयार है। नीलामी में इस चित्र की कीमत साढ़े छह लाख से 10 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है। 11 जुलाई को सॉथबी में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अगुवा रहे महात्मा गांधी द्वारा सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस को लिखे हस्तलिखित पत्रों की भी नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन


इन पत्रों के 20 लाख से 28 लाख रुपये में नीलाम होने की संभावना है। नीलामी संस्था सॉथबी ने अपने एक बयान में कहा है कि, ‘गांधी जी अक्सर आम फोटोग्राफर से फोटो खिंचाने से बचते थे। हालांकि एक चित्रकार ने काम के दौरान गांधी जी का बेहद दुर्लभ चित्र बनाया था।

इस चित्र में बापू एकाग्रता के साथ जमीन पर बैठकर कुछ लिखते नजर आ रहे हैं। वह उस चित्र में ‘ट्रुथ इस गॉड/एमके गांधी/4.12.31’ लिखते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर कलाकार जॉन हेनरी द्वारा बनाई गई कई कलाकृतियों में से एक थी। बापू की यह तस्वीर साल 1931 में उस वक्त बनाई गई थी जब वह गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें