08:45 AM, 11-Mar-2021
महाशिवरात्रि 2021 : देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़
आज देशभर में महाशिवरात्रि की त्योहार मनाया जा रहा है। शिव के भक्त बड़ी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मना रहे हैं। काशी से लेकर हरिद्वार तक और उज्जैन से लेकर गोरखपुर तक शिव भक्तों का जश्न देखा जा सकता है। वहीं नेपाल के पशुपतिनाथ में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इसके अलावा आज कुंभ का पहला शाही स्नान भी है, इसलिए हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है और मंदिरों के बाहर भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ गई है।