फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: तेज रफ्तार टेंपो ने चार लोगों को कुचला, गुजरात से पैदल जा रहे थे मुंबई

Sat, 28 Mar 2020 11:07 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका इलाके में एक तेज रफतार टेंपो ने चार लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना परौल गांव के पास सुबह तीन बजे करीब हुई, जब तेजी रफ्तार से आती टेंपो मुंबई से गुजरात पैदल जा रहे लोगों के उपर चढ़ गई।

विज्ञापन




घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है और विरार पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगने से परिवहन बंद है। इसके कारण लोग पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें