फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच दिल दहलाने वाली खबर, 10 दोस्तों ने मिलकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

Sat, 28 Mar 2020 11:02 AM IST
श्रीधर मिश्रा नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

झारखंड के दुमका में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना इसलिए भी डराने वाली है क्योंकि लड़की अपने जिस दोस्त के पास मदद के लिए गई थी, उस लड़के ने खुद पीड़ित का रेप किया है। दरअसल यह घटना 24 मार्च की है। झारखंड के दुमका में लॉकडाउन के बीच 16 साल की एक लड़की ने अपने दोस्त को घर तक छोड़ने के लिए मदद मांगी। ऐसे में मौके का गलत फायदा उठा कर 10 लोगों ने उसका रेप कर दिया। इन आरोपियों में लड़की का वो दोस्त भी शामिल था जिसे लड़की ने मदद के लिए बुलाया था।  

विज्ञापन


इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से बताया गया है कि उन सभी दसों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। वहीं, इस पूरे मामले को देखने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को गठित किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

दरअसल इन दिनों कोरोना वायरस पूरी दुनियाभर में कहर बन कर गिरा है। इस महामारी ने दुनियाभर में 27,365 लोगों की जान ले ली है। वहीं, इससे 597,267 लोग प्रभावित है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, अब तक इसके 834 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने पूरे देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में लोगों को अपने घरों में रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, इस बीच कई शरारती तत्व ऐसे भी हैं, जो मुश्किल की इस घड़ी में इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को झूठे कॉल कर रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर कालाबाजारी की घटना भी सामने आई है। ऐसे में झारखंड के दुमका की यह घटना हैवानियत की सारी सीमा पार कर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें