फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: 'पार्वती और दौंड सीट पर दो उम्मीदवारों का करूंगा समर्थन', जरांगे का एलान

Sun, 03 Nov 2024 09:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Assembly Election 2024: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को एलान किया कि वह विधानसभा चुनावों में पार्वती और दाउंड से दो उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके नाम बाद में बताए जाएंगे।
विज्ञापन
मनोज जरांगे - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को एलान किया कि वह विधानसभा चुनावों में पार्वती और दाउंड से दो उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके नाम बाद में बताए जाएंगे। ये दोनों सीटें अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास हैं, जिस पर जरांगे अक्सर मराठा आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाते हैं। 

विज्ञापन


जरांगे ने पहले घोषणा की थी कि वह फुलंब्री, कन्नड (छत्रपति संभाजीनगर में), हिंगोली, पटारी (परभणी जिले में) और हडगांव (नांदेड़) में उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि वह भोकरदन (जालना), गंगापुर (छत्रपति संभाजीनगर), कलमनुरी (हिंगोली), गंगाखेड, जिनतूर (परभणी) और लातूर के मौजूदा विधायकों को हराने के लिए काम करेंगे। ये महायुति सरकार के विधायक हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख चार नवंबर है। 

समर्थन जुटाने के लिए जरांगे के पास पहुंच रहे उम्मीदवार
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए तीन हफ्तों से भी कम समय ही शेष है। ऐसे में विभिन्न सियासी दलों के उम्मीदवार जनता का समर्थन जुटाने के लिए जरांगे के पास पहुंच रहे हैं। रविवार को कांग्रेस की बागी नेता जयश्री पाटिल ने भी जरांगे से मुलाकात की और समर्थन मांगा। जयश्री पाटिल ने सांगली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह लोकसभा सांसद विशाल पाटिल की भाभी और दिवंगत कांग्रेस नेता मदन पाटिल की पत्नी हैं। ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव दादा पाटिल के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने सांगली सीट से उम्मीदवार के रूप में पृथ्वीराज पाटिल के नाम का एलान किया था। इसके बाद जयश्री पाटिल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अभी सुधीर गाडगिल कर रहे हैं। बागी कांग्रेस नेता ने जालना में अपने समर्थकों और देवर विशाल पाटिल के साथ जरांगे से मुलाकात की। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें