फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एनसीपी शरद गुट ने पांच और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, मोहोल सीट पर बदला प्रत्याशी

Tue, 29 Oct 2024 03:58 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: एनसीपी शरद गुट ने अब तक 87 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 45, दूसरी सूची में 22, तीसरी सूची में नौ, चौथी सूची में सात और पांचवी सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें एक सीट पर प्रत्याशी को बदला है।
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी शरद गुट ने पांच और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने सोलापुर जिले के मोहोल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी को बदल दिया है। पार्टी ने मोहोल सीट से सिद्धि रमेश कदम की जगह राजू खरे को टिकट दिया है। बताया जाता है कि कदम को टिकट देने का विरोध किया जा रहा था। वहीं पार्टी ने सोलापुर जिले के माढ़ा विधानसभा क्षेत्र से अभिजीत पाटिल और पंढरपुर क्षेत्र से अनिल सावंत को मैदान में उतारा। इसके अलावा मोर्शी विधानसभा सीट से गिरीश कराले और संगीता वाजे मुंबई की मुलुंड सीट से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन




अब तक 87 प्रत्याशी घोषित
एनसीपी शरद गुट ने अब तक 87 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 45, दूसरी सूची में 22, तीसरी सूची में नौ, चौथी सूची में सात और पांचवी सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें एक सीट पर प्रत्याशी को बदला है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


2022 में गिर गई थी एमवीए सरकार
महाराष्ट्र में 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें