फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महिला ने कराई पति की हत्या, पुलिस को सुनाई झूठी कहानी; मां सहित तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लातूर (महाराष्ट्र)।

सार

एक अधिकारी ने कहा, महिला ने गेटगाओ पुलिस स्टेशन (Gategao police station) में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की उसके एक रिश्तेदार ने हत्या कर दी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति और मृतक की पत्नी के बयानों में कई विसंगतियां मिलीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला को अपने पति की हत्या करने और पुलिस को झूठी कहानी बताकर गुमराह करने के आरोप में उसकी मां सहित तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की हत्या उसके रिश्तेदार ने की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 18 जुलाई को लातूर तहसील के जोडजवाला गांव में हुई।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, महिला ने गेटगाओ पुलिस स्टेशन (Gategao police station) में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की उसके एक रिश्तेदार ने हत्या कर दी।महिला ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उसके रिश्तेदार ने पति के सिर पर दरांती से हमला किया। इसके बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसका नाम महिला ने शिकायत में बताया था।

उन्होंने बताया, हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति और मृतक की पत्नी के बयानों में कई विसंगतियां मिलीं। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक सोमय मुंडे ने स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा को गहन जांच करने का निर्देश दिया। अधिकारी ने कहा, एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को विश्वास में लिया और उससे पीड़िता और उसके परिवार के बारे में जानकारी देने को कहा। उसने उन्हें बताया कि पीड़ित हनमंत कटारे उसकी पत्नी को उसके चरित्र पर संदेह को लेकर पीटता था।
विज्ञापन

उसने पुलिस को यह भी बताया कि कटारे की हत्या के पीछे उसकी पत्नी, पत्नी की मां और अन्य लोग हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कटारे की पत्नी ने अपने पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने से तंग आकर उसे खत्म करने की साजिश रची थी। उसने उसकी हत्या को अंजाम देने में अपनी मां और दो अन्य लोगों को शामिल किया। उन्होंने कहा, जैसा कि तय हुआ दोनों लोगों ने पीड़ित पर उनके गांव के बाहरी इलाके में रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और उन्हें झूठ बताया कि रिश्तेदार ने उसके पति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय महिला, उसकी 50 वर्षीय मां और दो अन्य आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें