फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: महिला ने ठाणे स्टेशन के 'वन-रुपी क्लिनिक' में दिया बच्चे को जन्म

Thu, 10 Oct 2019 11:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
वन रुपी क्लिनिक में जन्मा बच्चा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई में ट्रेन में यात्रा कर रही एक 29 वर्षीय महिला ने गुरुवार को सुबह ठाणे रेलवे स्टेशन के एक क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन



महिला सुभांती पात्रा ट्रेन से कर्जत (राजगढ़ जिले से सटे) से मुंबई के परेल जा रही थी, तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं-2 पर स्थित 'वन-रुपी क्लिनिक' में डॉक्टर प्रभारी को सूचित किया।

क्लिनिक के सीईओ डॉ राहुल घुले ने बताया कि महिला को क्लिनिक ले जाया गया जहां उसने सुबह करीब 6.30 बजे बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, और उन्हें निजी अस्पताल में भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ठाणे के इस क्लिनिक में यह 10वें बच्चे का जन्म था। 
विज्ञापन


मध्य रेलवे ने कुछ समय पहले अपने प्रमुख स्टेशनों पर ऐसे क्लिनिकों की शुरुआत की थी जहां डॉक्टर एक रुपये के अल्प शुल्क पर परामर्श प्रदान करते हैं।

घुले ने कहा कि क्लिनिक ने आज एक आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में अपने महत्व को साबित कर दिया। हम रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें इन एक-रुपये के क्लिनिकों के माध्यम से आपातकालीन चिकित्सा कक्ष चलाने का अवसर प्रदान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें