फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कौन कराना चाहता है दंगे?: धुले में वाहन से 89 तलवारें व एक कटार जब्त, भाजपा नेता कदम ने उठाए सवाल

Thu, 28 Apr 2022 10:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा नेता कदम ने पूछा कि महाराष्ट्र में दंगे कौन कराना चाहता है? ये हथियार राजस्थान से महाराष्ट्र के जालना जा रहे थे। क्या कांग्रेस इस षड्यंत्र में शामिल है?
 
विज्ञापन
Police seized a large cache of swords from a vehicle near Dhule - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस के हाथ हथियारों का बड़ा जखीरा लगा है। धुले पुलिस ने धुले में सोनगिर गांव के पास एक वाहन को पकड़ कर उसमें ले जाई जा रही 89 तलवारें व एक कटार जब्त की है। भाजपा नेता राम कदम ने धुले में हथियारों की खेप मिलने का ट्वीट करते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि महाराष्ट्र में कौन दंगे कराना चाहता है? 

विज्ञापन


धुले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जब्त हथियारों का मूल्य 7 लाख रुपये से ज्यादा बताया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों मोहम्मद शरीफ मोहम्मद शफीक (35), शेख इलियास शेख लतीफ (32), सैयद नई सैयद रहीम (29) और कपिल दाभाड़े (35) को गिरफ्तार किया है। चारों जालना जिले के रहने वाले हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

भाजपा नेता कदम ने धुले में भारी संख्या में हथियार मिलने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने पूछा कि महाराष्ट्र में दंगे कौन कराना चाहता है? ये हथियार राजस्थान जहां कांग्रेस की सरकार हैं, से महाराष्ट्र के जालना जा रहे थे। क्या कांग्रेस इस षड्यंत्र में शामिल है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें