पुणे के बुधवार पेठ इलाके में लगातार बारिश के चलते जलजमाव हो गया है। कहीं पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया है तो कहीं वाहन इसमें फंस गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण रास्ता पेठक, पदमावती और बुंदगार्डन डिविजन के 77 हजार ग्राहक बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। यहां सोमवार की रात से हो रही लगातार बारिश के कारण पानी घरों के अंदर घुस गया है।
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) के टेक्नीकल स्टाफ के सदस्य और इंजीनयर बिजली की आपूर्ति को बहाल करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, कुछ इलाकों में सुबह तक बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल की गई।