फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: दहेज उत्पीड़न-आत्महत्या में नामजद नेता व बेटे को NCP ने पार्टी से निकाला; राज्य की अहम खबरें

Thu, 22 May 2025 03:10 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने एक स्थानीय नेता और उनके बेटे को दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद होने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया है। एनसीपी की पुणे जिला प्रमुख शिवाजी गर्जे ने एक बयान में कहा कि राजेंद्र हगवणे और उनके बेटे सुशील को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं। राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी (26) ने 16 मई को पुणे के पास बावधन में अपनी ससुराल में कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन

 
अजीत पवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा
महाराष्ट्र एनसीपी युवा विंग के अध्यक्ष सूरज चव्हाण ने कहा कि यह घटना मानवता पर धब्बा है। पार्टी वैष्णवी के लिए न्याय की मांग करती है। उन्होंने बताया कि पार्टी पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बुधवार को खुद पुलिस को फोन करके फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अजीत पवार 2023 में हुई इस शादी में खुद भी शामिल हुए थे और दूल्हे के परिवार को एसयूवी की चाबी उन्होंने ही सौंपी थी। उस समय उन्होंने वैष्णवी के माता-पिता से यह सवाल भी किया था कि गाड़ी वे स्वेच्छा से दे रहे या फिर हगवणे परिवार ने इसकी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें