उल्हासनगर में गुरुवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कैलाश कॉलोनी इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
उल्हासनगर पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पुरानी दुश्मनी के चलते इस हमले की आशंका लग रही है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एफएओ एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली का सर्वोच्च पुरस्कार 'एग्रीकोला मेडल' प्रदान किया गया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। प्रधानमंत्री ने किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है... प्रधानमंत्री मोदी विश्व के इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्हें कई देशों के सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इटली द्वारा दिया गया 'एग्रीकोला मेडल' भी एक बड़ी उपलब्धि है... 140 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री पर गर्व है।'
ठाणे जिला थाना परिसर के पास गांवदेवी बाजार में कई दुकानों में आग लग गई। वहीं इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गांवदेवी बाजार क्षेत्र में लगी आग का जायजा लिया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत पुराना बाजार है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई... मैं दोनों मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं... हम नगर निगम के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करेंगे। घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है'।
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में खूनी वारदात, अंधाधुंध गोलीबारी में दो की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर टाउनशिप में गुरुवार रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। कैलाश कॉलोनी इलाके में कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुई। उल्हासनगर पुलिस कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ितों पर करीब 15 राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को इस हमले की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।