फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: पालघर में तेज रफ्तार कार से टकराकर महिला की मौत; कृष्णा नदी पार करते समय पलटा ट्रैक्टर

Fri, 02 Aug 2024 11:46 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में एक तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद एक महिला टीचर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय आत्मज कसाट के तौर पर की गई है। इस हादसे के बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अर्नाला पुलिस ने कार चालक शुभम पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। उसे आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा नदी पार करते समय पलट गया ट्रैक्टर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में कृष्णा नदी पार कर रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में सात से आठ लोग नदी में बह गए। एनडीआरएफ की टीम खोज और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें