फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: क्रंकीट प्लांट के गड्ढे में गिरकर दो मजदूरों की मौत; ठाणे में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Sun, 04 May 2025 10:51 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पालघर में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट के गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम सासुपाड़ा इलाके में स्थित संयंत्र में हुई घटना में एक श्रमिक भी घायल हो गया। मजदूर विश्वजीत हरिश्चंद्र राजभर (20) और राजन सुरेंद्र राजभर (24) फिसलकर 30 फुट गहरे गड्ढे में गिर गए, जिसमें कुछ केमिकल या कंक्रीट सामग्री थी और उनका दम घुटने लगा। मदद के लिए उनकी चीखें सुनकर एक अन्य श्रमिक सलमान खान दोनों को बचाने के लिए गड्ढे में उतरा, लेकिन उसका दम घुटने लगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाइड्रा क्रेन की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। विश्वजीत और राजन बेहोशी की हालत में पाए गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सलमान खान को सांस लेने में गंभीर तकलीफ हो रही थी, जिसका फिलहाल मीरा रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्लांट में लापरवाही की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि  हम जांच कर रहे हैं कि क्या संयंत्र में मानक सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था और क्या गड्ढा सुरक्षित था या उसमें हवा का संचार था। दुर्घटनावश मृत्यु की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है।

पालघर में लेन-देन के विवाद में युवक ने की खुदकुशी
पालघर में लेन-देन के विवाद में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में एक अन्य युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सलमान मंसूरी का शव शनिवार शाम दहानु स्थित एक स्थानीय लॉज में लटका हुआ मिला। मामले में भरत झावरे नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो फिलहाल फरार है। मंसूरी ने दहानु में एक लॉज में ठहरा था और रात करीब आठ बजे उन्हें छत से लटका हुआ पाया गया। पुलिस को संदेह है कि वित्तीय विवाद और आरोपियों द्वारा कथित मानसिक उत्पीड़न के कारण मंसूरी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, एक युवक पकड़ा
ठाणे के एक गांव में विवाद के चलते 52 वर्षीय एक व्यक्ति की सार्वजनिक तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मुरबाद इलाके के जामब्रुडे गांव में पांच लोगों ने कथित तौर पर गांव के चौराहे पर पीड़ित बरचंद्र बिरहाड़े पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। जांच में सामने आया कि पीड़िता का बेटा गांव का उप सरपंच है, जबकि आरोपी महिला सरपंच से जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि विकास परियोजनाओं और पीड़ित पक्ष द्वारा आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत किए गए खुलासे को लेकर दोनों समूहों के बीच महीनों से तनाव था। पुलिस ने हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा फरार संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और महिला सरपंच को भी आरोपी बनाया गया है।

 

विज्ञापन

पहलगाम में जब गोलियां चल रही थीं यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे उद्धवः मिलिंद देवड़ा
शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने रविवार को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए शोक मना रहा था, उस समय वह अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। मिलिंद के इस तंज पर उद्धव की ओर से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

सोशल मीडिया में मिलिंद ने कहा, देश के बेटों से लेकर भारत के पर्यटकों तक... ठाकरे कितने गिर गए हैं। जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। साथ ही, महाराष्ट्र दिवस पर वे बिना कुछ कहे गायब हो गए। दक्षिण कश्मीर में हमले के बाद फंसे पर्यटकों को वापस लाने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंद की पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, शिंदे ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, पीड़ितों के साथ खड़े रहे और हमारे नायकों का सम्मान किया। मिलिंद ने चुटकी लेते हुए कहा, महाराष्ट्र को छुट्टियों पर जाने वाले अंशकालिक नेताओं की नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात योद्धाओं की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें