फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: नवी मुंबई में बहस के बाद शख्स ने SUV से चार लोगों को कुचलने की कोशिश की, भीड़ ने की पिटाई

Sat, 02 Nov 2024 07:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपनी एसयूवी से चार लोगों को कुचलने का प्रयास करने वाले व्यवसायी पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने दो मामला दर्ज किया। यह घटना गुरुवार की है, जब 28 वर्षीय बिजनेसमैन दिग्विजय सेल्के ने एक बहस के बाद अपनी एसयूवी से चार लोगों को कुचलने की कोशिश की, तभी करीब 20 लोग उन्हें वाहन से बाहर निकालकर पीटने लगे। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक व्यक्ति ने अपना स्कूटर आयुष पाटिल नाम के व्यक्ति की खड़ी कार से टकरा दिया। घटना के दौरान आयुष अपने किसी दोस्त से होटल के बाहर बात कर रहा था। इस टक्कर के बाद आयुष और उसके दोस्त ने व्यक्ति से मांग की कि वह नुकसान की भरपाई करे। व्यक्ति ने अपने भाई, भीम ताम्रकार को फोन किया। ताम्रकार ने सेल्के को फोन किया। घटनास्थल पर पहुंचकर सेल्के आयुष पाटिल और उसके दोस्त से भिड़ गया और गुस्से में आकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान करीब 20 लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने सेल्के को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे पिटने लगे। पुलिस ने सेल्के के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

ठाणे में आग लगने से जल गई चार दुकानें

ठाणे में शनिवार को आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। शिलफाटा इलाके में एक अस्थाई शेड में दुकानों के एक समूह में देर रात करीब 2.22 बजे आग लग गई। तुरंत दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। रात के 3.16 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दुकान में रखे तीन फर्नीचर नष्ट हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, गैस सिलेंडर फटने से आग लगी। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

इमारत में लगी आग, दो लोगों की हालत गंभीर

मुंबई के गोरेगांव में शनिवार दोपहर 31 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। इसके चलते दम घुटने से दो लोगों की हालत बिगड़ गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव (पश्चिम) में प्रबोधन गार्डन के पास सिद्धार्थ नगर स्थित कल्पतरु रेडियंस बिल्डिंग में आग दोपहर करीब सवा दो बजे आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। उन्होंने बताया कि मनोज चौहान (35) और शहाबुद्दीन (50) की दम घुटने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेना के शहीद अधिकारी के सहपाठियों ने इकाई के जवानों के लिए दिवाली की मिठाइयां भेजीं

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों का मुकाबले करते समय अपनी जान गंवाने वाले राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष महाडिक के सहपाठियों ने उनकी इकाई के जवानों को 300 किलोग्राम मिठाइयां भेजी हैं। संतोष महाडिक (41) नवंबर 2015 में कुपवाड़ा के हाजी नाका वन क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

इस पहल में शामिल कर्नल महाडिक के एक सहपाठी ने बताया कि 300 किलोग्राम वजन के ये ‘मिठाई’ के डिब्बे वायुसेना के विमान से चंडीगढ़ से श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरे और इन्हें 41 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों तक पहुंचाया गया, ताकि उन सैनिकों के बीच इनका वितरण किया जा सके। कर्नल महाडिक महाराष्ट्र के सतारा स्थित सैनिक स्कूल के छात्र रह चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें