फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बदलापुर के बाद मुंबई में दो साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, पार्किंग को लेकर महिला डॉक्टर पर हमला

Sun, 25 Aug 2024 01:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान राम गणपत भोईर के तौर पर की गई है। उसने शनिवार को अपराध को अंजाम दिया। जब लड़की ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायक दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्ण के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर महिला डॉक्टर पर हमला

मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार को एक क्लिनिक के सामने दोपहिया वाहन पार्किंग को लेकर महिला डॉक्टर और नाबालिग लड़के के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान महिला डॉक्टर ने लड़के को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद लड़के ने मदद के लिए तीन महिलाओं को मौके पर बुला लिया। उन्होंने छाता का इस्तेमाल कर महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। महिलाओं ने डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए और नाबालिग ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़का शामिल है। दो महिलाओं की पहचान काजल रामास्वामी और अरुणा इंगले के रूप में की गई है। जबकि, एक महिला अज्ञात है। उन्होंने बताया कि पुलिस चारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पैरोल पर बाहर आए आरोपी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

सांगली शहर में पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपी ने 15 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजय प्रकाश माने को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़की ने शनिवार को अपनी मां को दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद शिकायत के आधार पर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे दुकान जाने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसे रोका और जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। माने 2011 के एक हत्या के मामले में आरोपी है और दो महीने पहले पैरोल पर बाहर आया था। उसने बीते महीने भी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी।

धाराशिव में सामुहिक दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

धाराशिव में 15 वर्षीय लड़की से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर की है, जब नाबालिग दुकान की तरफ जा रही थी। मुख्य आरोपी विजय घाडगे ने लड़की को अपने पास बुलाया, वह लड़की को पहले से जानता था। चार लोग पहले से ही घाडगे के घर पर मौजूद थे। पहले घाडगे ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और फिर बाद में बाकी के लोगों ने किया। नाबालिग ने परिवार वालों को इसकी जानकारी, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

डेटिंग एप के जरिए महिला ने व्यवयास से की 33.3 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नवी मुंबई में एक महिला ने ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए 53 वर्षीय एक व्यवसायी से दोस्ती के नाम पर 33.3 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शुक्रवार को साइबर पुलिस स्टेशन में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी महिला की पहचान प्रगति दहिया के तौर पर की गई है। उसने पीड़ित से डेटिंग एप पर दोस्ती की फिर व्हाट्सएप के जरिए दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसे पांच महीने में जब भी मुलाकात हुई तो 33.3 लाख रुपये देने का लालच दिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी जब पैसे वापस नहीं कर पाई तो शिकायतकर्ता ने से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुणे पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुणे सिटी पुलिस ने पुणे कलेक्टर कार्यालय के सामने अवैध रूप से इकट्ठा होने, बिना अनुमति विरोध मार्च निकालने और आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में 300 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

ठाणे पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
ठाणे पुलिस ने रविवार को दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर एक 20 वर्षीय युवती को मध्य प्रदेश के जबलपुर में वेश्वावृत्ति के धंधे में धकेलने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, युवती ने जबलपुर में एक अच्छी नौकरी के अवसर के बारे सुना जिसके बाद वह 17 अप्रैल को ठाणे के दिवा में एक आरोपी के घर पर गईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को 5,000 रुपये के बदले दूसरी महिला के हवाले कर दिया और वहां से चला गया। दूसरी आरोपी ने जबल में पीड़िता को वैश्यावृत्ति में धकेल दिया। जब महिला ने इससे इनकार किया तो उसे पीटा भी गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी महिलाएं अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई हैं। 
 
विज्ञापन

नेपाल हादसा: मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नेपाल में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जलगांव के लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुश्किल समय में वे उनके साथ हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें