फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: धुले में वैन-कार की टक्कर, पांच की मौत; ठाणे में पैसे लुटाने को लेकर शिवसेना नेताओं पर कार्रवाई

Sun, 15 Sep 2024 02:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र शिवसेना ने अपनी ठाणे इकाई के दो पदाधिकारियों को हटा दिया। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोगों को दिवंगत आनंद दिघे की तस्वीर के सामने नाचते और नोट बरसाते हुए देखा गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही शिवसेना ने कार्रवाई की। यह घटना 12 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दौरान घटी। वीडियो में कुछ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को आनंद आश्रम में दिखे की तस्वीर के सामने नोट बरसाते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ठाणे से शिव सेना सांसद नरेश म्हस्के ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस घटना को बेहद अप्रिय बताया। शनिवार की रात को म्हस्के ने निर्देश जारी किया, जिसमें पार्टी के दो नेताओं को उनके पद से हटाने का फैसला  लिया गया।
विज्ञापन

धुले में वैन-कार की टक्कर में पांच की मौत

महाराष्ट्र के धुले में एक वैन और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह घटना सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में घटी। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय वैन का चालक शराब के नशे में था। इस हादसे में वह भी घायल हुआ। नरदाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

नवी मुंबई में ड्रग्स रखने के आरोप में तीन नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

नवी मुंबई में 75.4 लाख रुपये मूल्य के मेफेड्रोन और कोकीन रखने के आरोप में तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनएस) ने आरोपियों को कोपर खैराने में एक मंदिर के पास से पकड़ा। आरोपियों की पहचान सिल्वासा ननाचोर, इजीके डोनाटस ओगुगुआ और संडे एज़ेओबी के तौर पर की गई है। एएनएस टीम ने 101.52 ग्राम मेफेड्रोन और 201.2 ग्राम कोकीन बरामद किया, जिसकी कीमत 75.4 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने बताया कि अब यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि ड्रग्स को कहां से लाया गया और इसका ग्राहक कौन है। 
विज्ञापन

नागपुर में हिस्ट्री-शीटर पर धारदार हथियार से हमला
नागपुर के पाडोले नगर के झुग्गी झोपड़ियों वाले इलाके में रविवार की दोपहर चार व्यक्तियों ने एक हिस्ट्री-शीटर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसके सिर पर पत्थरों से हमला किया किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि विकेश जाधव (38 वर्षीय) के खिलाफ हत्या, हमला और डकैती सहित कई मामले दर्ज हैं। जाधव को पाडोले नगर के झुग्गी वाले इलाके में निशाना बनाया गया। जाधव ने 13 अगस्त को आरोपियों में से एक निखिल वासनिक (24 वर्षीय) पर हमला किया था। इसके बाद से वासनिक बदला लेने का मौका तलाश रहा था। अन्य आरोपियों की पहचान भोला इंगले, प्रभाकर चौधरी और आकाश नगरीकर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों की तलाश जारी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें