फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में मिड-डे-मील खाने से 38 बच्चे बीमार; लोकल ट्रेन में अपना बैग भूला शख्स, पुलिस ने लौटाया

Tue, 01 Oct 2024 09:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना ओबेरॉय मॉल के पास घटी। लड़की अपने पिता के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो पहिए वाहन को टक्कर मार दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रक चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

पालघर में एक कार दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे मसवान पुल पर घटी। कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक में लोग सड़क पर गिर गए और घायल हो गे। इस घटना को देखते हुए स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। उन्होंने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

मुंबई में स्कूल जा रही एक 13 वर्षीय लड़की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। यह घटना गोरेगांव के फिल्म सिटी रोड पर घटी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान वनमई मोरे के तौर पर की गई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। 

अमेरिका से भारत आने के बाद व्यक्ति ने लोकल ट्रेन में छोड़ा पैसौ-सामान से भरा बैग

अमेरिका से भारत आने के बाद एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने लोकल ट्रेन में 4.74 लाख रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर और अन्य सामान से भरा एक बैग छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस बैग और पैसे का पता लगाने में कामयाब रही। एंथनी डिकोस्टा का परिवार रायगढ़ जिले के नेरल में रहता है, वे 29 सितंबर को भारत पहुंचे। वे लोकल ट्रेन में तीन सामान के साथ चढ़े, लेकिन उतरने के दौरान केवल दो ही बैग उतार सके। अपनी गलती का एहसास होने पर डिकोस्टा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ठाणे के बदलापुर में पुलिस को सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने बदलापुर स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली और अंबरनाथ (ठाणे में) की ट्रेन की यात्रा के दौरान उन्हें बैग मिल गया। सामान वापस मिलने पर डिकोस्टा ने पुलिस का धन्यवाद किया। 
 
विज्ञापन

ठाणे के स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के पास एक निजी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार हो गए और उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, 8 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, उल्टी की शिकायत, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और चिकित्सा उपचार का असर दिखा रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों ने निजी स्कूल में मिड-डे मील खाया था। एक अन्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि छात्रों को भोजन के रूप में चावल और मोठ (मटकी) की सब्जी परोसी गई थी। उन्होंने कहा, स्कूल प्रशासन ने एंबुलेंस बुलाई और छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चों के माता-पिता भी अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें