फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: डॉक्टर की पिटाई पर शिवसेना का एक्शन, जिला अध्यक्ष समेत सात पदाधिकारी को किया सस्पेंड

Tue, 08 Sep 2026 10:00 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर नागरा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पिकअप में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले हैं। ये सभी मजदूर काम के सिलसिले में हैदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में नागरा परिसर में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तुरंत गोंदिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

पत्नी को मनाने 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा दिव्यांग पति
नांदेड़ में 40 साल का दिव्यांग पति फिल्मी अंदाज में रूठी पत्नी को मनाने के लिए 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पत्नी झगड़े के बाद घर छोड़कर मायके चली गई थी। यह दंपती मूक- बधिर है। सुबह करीब आठ बजे मुखेड तहसील के बेटमोगारा का रहने वाला शादुल शेख लोहा बस स्टैंड के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने ससुराल वालों से पत्नी को वापस भेजने और उनकी शादी बचाने की अपील करते हुए बड़ा बैनर लहराया।
विज्ञापन

शिवसेना ने जिला अध्यक्ष समेत सात पदाधिकारियों को किया सस्पेंड
शिवसेना ने पालघर जिले में अपने जिला अध्यक्ष समेत 7 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के एक प्रेस नोट के अनुसार, अनुशासनहीनता के कारण पार्टी प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के आदेश पर इन सभी पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब पालघर जिले में शिवसेना नेताओं ने 'गोविंदा' (दही-हांडी में हिस्सा लेने वाले) के इलाज को लेकर एक डॉक्टर की पिटाई कर दी।

बीड में  36 मवेशियों को बचाया गया
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने 36 मवेशियों (गाय और बैल) को बचाया है, जिन्हें कथित तौर पर तस्करी करके मारने के लिए रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, नेकनूर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने सोमवार रात बीड तहसील में मंजरसुम्बा-अम्बाजोगाई रोड पर स्थित एक शेड पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि टीम को वहां तंग जगह में बंधे हुए 36 मवेशी (गाय और बैल) मिले, जिन्हें कथित तौर पर मारने के लिए लाया गया था। साथ ही, जानवरों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल होने वाला एक भारी वाहन भी जब्त किया गया।अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के बीड जिले में 16 साल की एक लड़की ने पुलिस से संपर्क किया है। लड़की का आरोप है कि उसकी बुआ ने उस पर शादी करने का दबाव डाला और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की अहिल्यानगर शहर में अपनी बुआ के साथ रहती थी क्योंकि उसके माता-पिता अलग हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब बुआ ने उसे धमकी दी, तो लड़की बीड में अपनी मौसी के घर चली गई और उनकी मदद से रविवार को यहां आष्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह शादी करने के बजाय पढ़ाई करना चाहती है और अपनी मौसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर, उसकी बुआ के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से घटेगी लॉजिस्टिक्स लागत, चीन से मुकाबले की बढ़ेगी ताकत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भारत की लॉजिस्टिक्स लागत करीब 7 फीसदी तक आ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा दौरे के दौरान कॉरिडोर के तीन अहम हिस्सों का उद्घाटन किया। 1,600 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (जेएनपीटी) को उत्तर प्रदेश के दादरी से जोड़ेगा। डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन से एक ट्रेन करीब 250 ट्रकों के बराबर माल ले जा सकेगी। सड़क मार्ग से तीन दिन लगने वाला सफर करीब 12 घंटे में पूरा होगा। इससे ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें