पायलट स्मित मच्छर ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान
मुंबई के रहने वाले कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है। उनके बचपन के दोस्त प्रतीक गांधी ने बताया कि स्मित बचपन से ही शांत और समझदार थे। दोनों पड़ोसी थे और साथ क्रिकेट खेलते थे। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में सह-पायलट ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने उसका सामना किया और विमान को बचाने में अहम भूमिका निभाई। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें हीरो बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन स्मित पर गर्व है।
महाराष्ट्र में सहकारी बैंक पर ईडी का शिकंजा, 242 करोड़ के घोटाले की जांच
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में बाबाजी डेट महिला सहकारी बैंक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब नौ ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्जदारों के खिलाफ दर्ज FIR के आधार पर हुई। RBI ने धोखाधड़ी और जमाकर्ताओं के पैसे के कथित दुरुपयोग की शिकायतों के बाद 2022 में बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया था। जांच में आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने कर्जदारों से मिलीभगत कर बिना पर्याप्त गारंटी और भुगतान क्षमता की जांच के लोन बांटे। ईडी के अनुसार, करीब 242 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी हुई।
पायलट स्मित मच्छार की जांबाजी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने परिजनों से की मुलाकात
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले हीरो पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। फ्लाईदुबई के इस भारतीय पायलट ने सह-पायलट द्वारा विमान को क्रैश करने की कथित कोशिश को अपनी सूझबूझ और हिम्मत से नाकाम कर दिया था। इस अदम्य साहस और जांबाजी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कैप्टन स्मित के चाचा किशोरभाई मच्छार और उनकी पत्नी से खास मुलाकात की और उनके साहस की जमकर सराहना की।
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की आलोचना पर महिला को धमकी, केस दर्ज, पुलिस जांच शुरू
महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की आलोचना करने पर एक महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील, अपमानजनक और धमकियों भरे संदेश भेजने का मामला सामने आया है। अंतरवाली सराटी गांव की निवासी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मनोज जरांगे के विरोध में बयान देने के बाद से ही कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें लगातार निशाना बना रहे थे और उनकी छवि को ठेस पहुंचाने की नीयत से अभद्र टिप्पणियां पोस्ट कर रहे थे।
इस मामले में पीड़ित महिला की औपचारिक शिकायत के आधार पर अंबड़ पुलिस स्टेशन में पाँच नामजद और पाँच से छह अज्ञात सोशल मीडिया खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत की है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर की गई इन आपत्तिजनक पोस्ट्स की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक संतोष घोडके के नेतृत्व में मामले की गहन जाँच शुरू कर दी गई है।