फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: दुबई के रास्ते मुंबई में घुसे तीन आतंकी! जांच के बाद पुलिस ने कहा-अज्ञात शख्स ने किया फर्जी कॉल

Sat, 08 Apr 2023 04:52 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अज्ञात कॉलर ने एक आतंकवादी की पहचान भी उजागर की है। आतंकी का नाम मुजीब सैय्यद बताया। साथ ही उसके फोन नंबर और गांडी नंबर के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
mumbai taj hotel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस को शनिवार को तीन आतंकियों के शहर में प्रवेश करने की फर्जी कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद सतर्कता बढ़ा दी गई। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच ने भी मामले एवं कॉल की जांच शुरू की। इसमें पता चला कि मोबाइल फोन से की गई कॉल फर्जी थी।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर कहा था कि मुंबई में तीन आतंकी प्रवेश कर चुके हैं। दुबई से आए ये आतंकी मुंबई में दहशत फैलाना चाहते हैं। उसने अपना नाम राजा ठोंगे बताया। फोन में दावा किया गया कि आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से है। 

पुलिस को पहले ही था फर्जी कॉल होने का संदेह
अज्ञात कॉलर ने फर्जी कॉल कर एक आतंकवादी की पहचान उजागर की थी और उसका नाम मुजीब सैय्यद बताया था। साथ ही उसके फोन नंबर और गांडी नंबर के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना से जुड़े अधिकारियों को संदेह था कि ये जानकारी फर्जी हो सकती है। पुलिस फोन करने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन


2008 में हुआ था हमला
गौरतलब है, मुंबई में पहले भी समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को हमला कर दिया था। यह हमला 29 नवंबर को रुका। इस दौरान 166 लोगों मारे गए, वहीं 300 लोग घायल हुए थे। इस घटना में भारतीय सुरक्षा बलों ने अहम भूमिका निभाई थी। जवानों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब इकलौता आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया और 21 नवंबर 2012 में फांसी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें