फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पानी को लेकर विवाद में युवक पर हमला, दो दंपतियों पर केस; मुंबई में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 11 Aug 2025 01:31 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पालघर जिले में सार्वजनिक जल स्रोत से पानी बांटने को लेकर हुए विवाद के बाद दो दंपतियों ने कथित तौर पर युवक पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  नाला सोपारा क्षेत्र के अलकापुरी में नगर निगम ने पीड़ित के घर के सामने सार्वजनिक नल लगाया है। शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले दो दंपतियों ने सार्वजनिक नल से बिजली की मोटर से पानी भरना शुरू कर दिया। जिस पर युवक ने आपत्ति जताई और कहा कि इस दर पर पानी भरने से अन्य स्थानीय निवासियों को पानी नहीं मिल पाएगा।इससे दोनों दंपती नाराज हो गए और उन्होंने सड़क पर पड़े पेवर ब्लॉक और लोहे की छड़ों से युवक पर हमला कर दिया। युवक बुरी तरह घायल हो गया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


मुंबई में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई में पांच लोगों ने तीन महीने में कई बार नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को कालाचौकी क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के सिलसिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार किशोरों को हिरासत में लिया। जब एक आरोपी की प्रेमिका किशोरी के घर पहुंची और उससे उसके प्रेमी के साथ संबंध होने की बात कही। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने उसके मोबाइल फोन की जांच की और उसमें आरोपी के साथ उसके शारीरिक संबंधों के बारे में कुछ वीडियो और संदेश पाए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल
ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए। बस गुजरात के गांधीनगर से ठाणे के भिवंडी जा रही थी और उसमें 30 यात्री सवार थे। बस सुबह करीब सात बजे घोड़बंदर रोड पर नागला बंदर सिग्नल पर मोटरसाइकिल से टकरा गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी 28 वर्षीय महिला के सिर में चोटें आईं और मोटरसाइकिल चला रहा 24 वर्षीय पुरुष भी घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। गांधीनगर निवासी 40 वर्षीय बस चालक को हिरासत में लिया गया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ठाणे मैराथन के बाद व्यक्ति की मौत
21 किलोमीटर की ठाणे मैराथन पूरी करने के बाद घर लौटने पर रविवार को एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजनों और दोस्तों ने जानकारी दी। मृतक की पहचान वसंत विहार निवासी बेने देवासी के रूप में हुई है। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने बताया कि फिटनेस के प्रति उत्साही और नियमित रूप से मैराथन में भाग लेने वाले देवासी घर लौटने पर अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

बचपन के गैर संचारी रोगों से निपटेंगे एम्स नागपुर और यूनिसेफ
पांच से 19 साल की उम्र में मोटापा, डायबिटीज, कैंसर, जैसी गैर संचारी बीमारियों के खतरों से निपटने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर और यूनिसेफ ने हाथ मिलाया है। एम्स नागपुर में बाल रोग विभाग की प्रमुख डॉ मीनाक्षी गिरीश कहती है, बच्चों में गैर-संचारी बीमारियां अक्सर पहचान में नहीं आतीं, जिससे इलाज में देरी होती है। कई मामलों में ये बीमारियां तब सामने आती हैं जब गंभीर जटिलताएं विकसित हो चुकी होती हैं, जो लंबे समय के स्वास्थ्य संकट, जीवन की गुणवत्ता में गिरावट और इलाज के खर्च में बढ़ोतरी का कारण बनती हैं।
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा में बैठने का आखिरी मौका खोने से सीडीपीओ ने की आत्महत्या
लातूर के एक लॉज में लटके हुए मिले महाराष्ट्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी रामदास श्रीरामे
महाराष्ट्र के लातूर में रविवार को एक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में बैठने का आखिरी मौका खोने के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नांदेड़ जिले की मुखेड़ तहसील के रहने वाले 36 वर्षीय रामदास श्रीरामे का शव रविवार को लातूर के एक लॉज के कमरे में लटका हुआ मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीरामे ने परिवार को अमरावती प्रशिक्षण के लिए जाने की बात कही थी, लेकिन वे लातूर आ गए। यहां कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। कमरे में मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि यूपीएससी का आखिरी अवसर खोने के कारण वे यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को अपनी मौत की खबर नहीं छापने का भी अनुरोध किया ताकि प्रतियोगी परीक्षार्थियों का मनोबल न गिरे।

श्रीरामे ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा पास कर ग्रुप बी सीडीपीओ की नौकरी हासिल की थी। उन्होंने नागपुर में चार महीने का प्रशिक्षण पूरा किया था और हाल ही में अमरावती पोस्टिंग का आदेश मिला था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें