फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बेमौसम बारिश ने किया महाराष्ट्र का हाल बेहाल, आठ लोगों ने गंवाई जान, 10 हजार किसान हुए प्रभावित

Fri, 28 Apr 2023 02:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन दो दिनों में नांदेड़ में सबसे अधिक 10.1 और 10.8 मिलीमीटर तक बारिश हुई थी। अधिकारी ने बताया कि इस बेमौसम बारिश की वजह से नांदेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Maharashtra Rain - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र का नांदेड़ जिले में इस हफ्ते बेमौसम बारिश की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। इस बारिश ने करीबन दस हजार किसानों को प्रभावित किया है। राजस्व विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश की वजह से हुए नुकसान का प्राथमिकी रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र, जिसमें जालना, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद और बीड जिले में 25 अप्रैल को 2.4 मिलीमीटर और 26 अप्रैल को 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 

नांदेड़ में सबसे ज्यादा बारिश

इन दो दिनों में नांदेड़ में सबसे अधिक 10.1 और 10.8 मिलीमीटर तक बारिश हुई थी। अधिकारी ने बताया कि इस बेमौसम बारिश की वजह से नांदेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोगों में से बीड से एक, परभनी के तीन और नांदेड़ के चार लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार नांदेड़ जिले में करीबन दस हजार किसान और 5,487.7 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


पशुओं ने भी गंवाई जान

प्रथमिकी नुकसान रिपोर्ट के अनुसार परभनी में 42 , नंदेड़ में 16, बीड में आठ, लातूर में तीन, जलना में पांच और उस्मानाबाद में एक पशुओं की मौत हुई है। इसके अलावा  उस्मानाबाद में 1,020 मुर्गियों की भी इस बेमौसम बारिश में जान चली गई। इस बारिश और आंधी में एक पक्का घर और छह झोपड़ियां नष्ट हो गई। रिपोर्ट के अनुसार इन दो दिनों में 20 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


नियमों के अनुसार इस बारिश की वजह से हुए नुकसान का निरिक्षण किया जाएगा और मुआवजे की सुविधा के लिए एक अंतिम नुकसान रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें