फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: संजय राउत के घर की रेकी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Fri, 20 Dec 2024 03:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत के परिवार ने दावा किया है कि बाइक सवार दो लोगों ने उनके घर की रेकी की है। दोनों संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्धों ने हेलमेट और मास्क पहना हुआ है।
विज्ञापन
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत के घर की रेकी करते हुए दो संदिग्ध देखे गए हैं, जिसके बाद राउत के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल संजय राउत के परिवार ने दावा किया है कि बाइक सवार दो लोगों ने उनके घर की रेकी की है। दोनों संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्धों ने हेलमेट और मास्क पहना हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही शिवसेना यूबीटी नेता के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


संजय राउत ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
संजय राउत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मराठी बोलने वाले लोगों पर हमले बढ़े हैं। संजय राउत ने आरोप लगाया कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि उन्हें मुंबई और आसपास के इलाकों से बाहर निकाला जाए। संजय राउत ने ठाणे के कल्याण में गैर मराठी लोगों द्वारा मराठी परिवार पर कथित हमले की घटना के बाद यह बात कही।  

गुरुवार को संसद परिसर में सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की और उसमें भाजपा के दो सांसदों के चोटिल होने पर राउत ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों सांसदों को अभिनय के क्षेत्र में काम करना चाहिए और उनके ड्रामे के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर राउत ने कहा कि ये उनकी (भाजपा) सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें